Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हरियाली अमावस्या : रावत व चौधरी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer हरियाली अमावस्या : रावत व चौधरी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

हरियाली अमावस्या : रावत व चौधरी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

0
हरियाली अमावस्या : रावत व चौधरी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना

अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत व सांसद भागीरथ चौधरी ने हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना एवं श्रीनिंबार्क पीठ में श्रीजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ कमाया।

रावत ने बताया कि श्रावण अमावस्या के दिन स्नान और दान के अलावा भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, पूजा पाठ, ब्रह्मणों को भोजन आदि कराना चाहिए। हरियाली अमावस्या के दिन पेड़ की पूजा की जाती है।

इस दिन विशेष रुप से पीपल और तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। पीपल के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। पूजा के बाद एक पेड़ लगाने का भी विधान है। प्रत्येक वर्ष हरियाली अमावस्या पर एक पेड़ लगाना चाहिए।

हरियाली अमावस्या के ​दिन विशेष तौर पर आम, आंवला, पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाने चाहिए। हरियाली अमावस्या पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षों को बचाएं और पृथ्वी को हरा भरा रखें।

इसी के साथ विधायक रावत ने ग्राम तित्यारी, नरवर सहित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क शिक्षा आदि की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया।