Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री - Sabguru News
होम Uttrakhand Dehradun पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

0
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में अपराह्न लगभग पांच बजे राष्ट्रीय गान के साथ नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ।

राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री धामी को शपथ ग्रहण कराई गई। इसके बाद पूर्व मंत्रिमंडल के सदस्यों सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा।

मोदी ने पुष्कर धामी को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने आज शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों को भी बधाई दी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि पुष्कर सिंह धामी और आज शपथ लेने वाले अन्य सभी मंत्रियों को बधाई। इस टीम को उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।