Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ - Sabguru News
होम Breaking पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

0
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के ग्याहरवें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी रविवार को शपथ लेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि धामी रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। बतादें कि उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कार्यकाल पूरा होने से लगभग आठ महीने पहले तीसरी बार नए मुख्यमंत्री के रूप में विधायक पुष्कर सिंह धामी को शनिवार को विधायक का चुन लिया गया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में अपराह्न तीन बजे विधानमंडल दल की बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे। लगभग तीस मिनट तक चली इस बैठक में खटीमा से विधायक धामी को विधायक दल का नेता सदन चुन लिया गया।

तोमर ने बैठक कक्ष के बाहर एकत्रित संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी। धामी को नेता सदन चुने जाते ही फूल-मालाओं से लाद दिया गया। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार धामी रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में तैयारी कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि पौड़ी संसदीय क्षेत्र से सांसद और निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात्रि मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसका कारण उनका विधायक न होना था। संवैधानिक कारणों से राज्य सरकार का कार्यकाल एक वर्ष से कम होने के कारण विधानसभा का उपचुनाव नहीं कराया जा सकता था। इससे पूर्व 9 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे।