Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Radiolograpers boycotts work in JLN Hospital ajmer-जेएलएन अस्पताल में रेडियोग्राफर्स ने किया कार्य का बहिष्कार - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer जेएलएन अस्पताल में रेडियोग्राफर्स ने किया कार्य का बहिष्कार

जेएलएन अस्पताल में रेडियोग्राफर्स ने किया कार्य का बहिष्कार

0
जेएलएन अस्पताल में रेडियोग्राफर्स ने किया कार्य का बहिष्कार

अजमेर। राजस्थान रेडियोग्राफर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के बैनर तले गुरुवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग के सबसे बडे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय समेत समस्त सरकारी अस्पतालों के रेडियोग्राफर्स ने सुबह 9 से 11 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया।

जिलाध्यक्ष राकिशोर मीणा ने बताया कि बहिष्कार के दौरान आपातकालीन व आवश्यक सेवाएं जारी रखीं गईं। सरकार अगर रेडियोग्राफर्स की मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देगी तो आगामी 9 अक्टूबर से राजस्थान के सभी रेडियोग्राफर्स सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।