Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rafale deal raw : sirohi police Lathicharge on Congress workers before rajnath singh visit-सिरोही : राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad सिरोही : राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

सिरोही : राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

0
सिरोही : राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
rafale deal raw : sirohi police Lathicharge on Congress workers before Rajnath Singh rajnath singh visit

सबगुरु न्यूज- सिरोही। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के राजस्थान के सिरोही जिले में ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में आगमन से पहले आज सुबह कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा समेत कई कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई तथा उन्हें हिरासत में ले लिया।

rafale deal raw : sirohi police Lathicharge on Congress workers before Rajnath Singh rajnath singh visit

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज सिरोही जिले के आबूरोड में ब्रह्माकुमारी के शिखर सम्मेलन में आगमन का कार्यक्रम तय था। स्थानीय कांग्रेस नेता संयम लोढा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस द्वारा यहां पर उन्हें राफेल डील में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए ज्ञान देने का कार्यक्रम था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता आबूरोड में जमा हो गए। कांग्रेस को ज्ञापन देने के कि अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद सभी कांग्रेसी लोढा के नेतृत्व में मानपुर चौराहा पर जमा हो गए।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को करीब पूर्वाहन 10:45 बजे आबूरोड हवाई पट्टी उतरना था। आबूरोड हवाई पट्टी से सडक मार्ग से कर्यक्रम स्थल पर आने के लिए मानपुर चौराहे से ही गुजरना पडता है।

इससे ओहले पुलिस ने कांग्रेसियों को यहां से तितरबितर करने के लिए सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढा और अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। वहीं कार्यकर्ताओं रास्ता खाली करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। करीब 11.45 बजे राजनाथसिंह का काफिला गुजरने तक पुलिस ने रास्ता एकदम साफ कर दिया।