Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rafale fighter jet rajnath singh paris shastra puja france indian air force - Sabguru News
होम Breaking 87th Indian Air Force Day: भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज शामिल होंगे 36 राफेल विमान

87th Indian Air Force Day: भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज शामिल होंगे 36 राफेल विमान

0
87th Indian Air Force Day: भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज शामिल होंगे 36 राफेल विमान
rafale-fighter-jet-rajnath-singh-paris-shastra puja-france-indian-air-force
rafale-fighter-jet-rajnath-singh-paris-shastra puja-france-indian-air-force
rafale-fighter-jet-rajnath-singh-paris-shastra puja-france-indian-air-force

87th Indian Air Force Day : आज का दिन भारत के लिए बड़ा दिन है। भारत आज (08 अक्टूबर) 87वां ‘वायुसेना दिवस’ मना रहा है। इस खास मौके पर भारतीय वायु सेना ने एक के बाद एक शौर्य और पराक्रम के करतब दिखाए। जिसे देखकर दुनिया भी हैरान रह गई। वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय वायुसेना की ताकत भी बढ़ने जा रही है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर गए हुए।

जी हाँ, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल विमान को रिसीव करने वाले है। राफेल विमान को रिसीव करने से पहले वह ‘शस्त्र पूजा’ करेंगे। दुनिया भर की नजरे राफेल लड़ाकू विमान पर है। बता दें, भारत विजयादशमी के मौके पर 36 राफेल विमान हासिल करेगा।

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी
भारत को राफेल विमान मिलने के बाद वायुसेना की ताकत और भी ज्यादा बढ़ेगी, जो विमान भारत को मिलने वाला है, उसका टेल नंबर RB-01 है। एयर मार्शल वीआर चौधरी की अगुवाई में एयरफोर्स ऑफिसर की टीम ने राफेल विमान को फ्रांस से रिसीव किया है।

आइए जानते हैं कि राफेल जेट की क्या खूबियां
* यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है।
* राफेल जेट हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम कर सकता है।
* राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है, जबकि स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।
* राफेल विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम है।
* इसकी स्पीड 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।
* यह 24,500 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है।