Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Raghu Sharma slams pm modi over comments on Rajiv gandhi-मोदी ने राजीव पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का स्तर गिराया : रघु शर्मा - Sabguru News
होम Headlines मोदी ने राजीव पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का स्तर गिराया : रघु शर्मा

मोदी ने राजीव पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का स्तर गिराया : रघु शर्मा

0
मोदी ने राजीव पर आरोप लगाकर लोकतंत्र का स्तर गिराया : रघु शर्मा

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए कहा है कि इससे लोकतंत्र का स्तर गिरा है।

राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच शर्मा आज मीडिया से कहा कि भारत रत्न से सम्मानित एवं देश के लिए शहादत देने वाले राजीव गांधी पर मोदी अनर्गल आरोप लगाने को आमदा है, उन्होंने ऐसा कर लोकतंत्र का स्तर गिराया है।

उन्होंने कहा कि जिस बोफोर्स तोप का जिक्र किया जा रहा है कारगिल युद्ध के दौरान उसके गोले दागे गए थे और राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कराए।

उन्होंने भाजपा पर इतिहास को तोड़मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए शहादत दी और उन पर ही वह आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार कहा था।

शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का मान सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध जीतने के बाद उसके हजारों सैनिकों को बिना शर्त छोड़ दिया गया जबकि उसके बदले में जमीन रख सकते थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने वीर जवानों की शहादत को मिट्टी मिला दिया।