Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rahul gandhi addresses parivartan sankalpa samavesh rally in Jeypore, odisha-राहुल गांधी ने की मोदी और नवीन पटनायक की आलोचना - Sabguru News
होम Odisha Bhubaneswar राहुल गांधी ने की मोदी और नवीन पटनायक की आलोचना

राहुल गांधी ने की मोदी और नवीन पटनायक की आलोचना

0
राहुल गांधी ने की मोदी और नवीन पटनायक की आलोचना
rahul gandhi addresses parivartan sankalpa samavesh rally in Jeypore, odisha
rahul gandhi addresses parivartan sankalpa samavesh rally in Jeypore, odisha

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के आवश्यक विकास में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी और ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार की आलोचना की।

गांधी ने यहां परिवर्तन संकल्प समावेश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लंबे समय से गरीबों के हितों की अनदेखा करके सरकार चला रहे हैं। ओडिशा में मुट्ठी भर अधिकारी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह गरीबों, मजदूरों और कामगारों के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और पटनायक सरकार गरीब किसानों का ऋण माफ करने की इच्छुक नहीं है लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर ही किसानों का ऋण माफ कर देगी। मोदी और पटनायक ने प्रति व्यक्ति क्रमश: तीन और छह रुपए प्रदान कर किसानों का अपमान किया है।

कांग्रेस धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल कर देगी और गरीबों के लिए तब तक प्रतिमाह न्यूनतम आय सुनिश्चित करेगी जब तक कि वे गरीबी रेखा से ऊपर नहीं आ जाते।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराएगी, उनके विवाह के लिए वित्तीय सहायता देगी और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं उनके खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए हर पंचायत में विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

गांधी ने विधवा पेंशन काे बढ़ाकर 2000 रुपए प्रतिमाह करने और छोटी महिला उद्यमियों को कारोबार चलाने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने के वास्ते एक निगम गठित करने का भी आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मोदी ने 526 करोड़ रुपए के राफेल विमानों को फ्रांस से 1600 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए स्वयं पहल की थी ताकि उनके काराेबारी दोस्त अनिल अंबानी को 30000 करोड़ रुपए का फायदा हो सके।

उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को राफेल के निर्माण का ठेका दिया जाता तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता लेकिन मोदी ने यह ठेका अनिल अंबानी को देने को प्राथमिकता दी जिनकी कंपनी को विमान निर्माण का अनुभव नहीं है।

इससे पहले दंगागुडा साई कल्याण मंडप मेें पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मोदी और पटनायक की आलोचना की। उन्होंने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की घटनाएं बढ़ने पर चिंता जताई और कहा कि सरकार की विफलता के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओडिशा में प्रतिदिन आठ महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है लेकिन उनमें से एक वर्ष में केवल सात न्याय मिल पाता है। गांधी ने कहा कि अगर बीजद सरकार दोबारा आती है तो ओडिशा और गर्त में जाएगा।

उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फेंकने में सहयोगा मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो दो वर्ष के भीतर हर किसी को जमीन मुहैया कराएगी और कोई भी भूमिहीन नहीं रहेगा।