Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस में मचे घमासान के बीच केरल में व्यस्त हैं राहुल गांधी - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस में मचे घमासान के बीच केरल में व्यस्त हैं राहुल गांधी

कांग्रेस में मचे घमासान के बीच केरल में व्यस्त हैं राहुल गांधी

0
कांग्रेस में मचे घमासान के बीच केरल में व्यस्त हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस में घमासान मचा है और पार्टी के वरिष्ठ नेता नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन सब राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

गांधी जब दिल्ली से बाहर हैं तो पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेतृत्व की बागडोर चुने हुए मजबूत नेता के हाथों में देने की मांग कर रहे है। पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं के प्रमुख माने जा रहे हो वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को पत्र लिखकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए तत्काल पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की है।

इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि चापलूसी पर वह भरोसा नहीं करते हैं और कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है वह गलत हो रहा है इसलिए पार्टी में सुधारके लिए वह अपनी बात करते रहेंगे। कांग्रेस नेतृत्व से सवाल करने पर सिब्बल पर हमला करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि सिब्बल जितने योग्य नहीं थे कांग्रेस ने उससे ज्यादा उन्हें दिया है।

कांग्रेस में चल रहे इस घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से बुधवार शाम को मुलाकात की जिसके बाद उनकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

कैप्टन सिंह की इस मुलाकात के बाद कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अमित शाह जी व मोदी जी पंजाब से प्रतिशोध की आग में जल रहे हैं। वे पंजाब से बदला लेना चाहते हैं क्योंकि वे किसान विरोधी काले कानूनों से अपने पूँजीपति साथियों का हित साधने में अब तक नाकाम रहे हैं। भाजपा का किसान विरोधी षड्यंत्र सफल नही होगा।