![राहुल गांधी ने द्रमुक पार्टी के अध्यक्ष बनने पर स्टालिन को दी बधाई राहुल गांधी ने द्रमुक पार्टी के अध्यक्ष बनने पर स्टालिन को दी बधाई](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/rahul-ghandi-11.jpg)
![Rahul Gandhi congratulates Stalin on becoming president of DMK in hindi](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/08/rahul-ghandi-11.jpg)
नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता एम के स्टालिन को पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर आज बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की।
गांधी ने ट्वीट किया “द्रविड मुनेत्र कषगम का अध्यक्ष चुने जाने पर एम के स्टालिन को बधाई। राजनीति के नये अध्याय की शुरुआत करने पर मैं उनकी खुशहाली तथा सफलता की कामना करता हूं।”
द्रमुक के वरिष्ठ नेताओं ने आज ही कार्यकारी अध्यक्ष स्टालिन को निर्विरोध रूप से पार्टी का अध्यक्ष चुना है। श्री स्टालिन पार्टी के दूसरे अध्यक्ष हैं। इससे पहले 50 वर्ष तक उनके पिता एम के करूणानिधि द्रमुक अध्यक्ष रहे हैं। करुणानिध का सात अगस्त को निधन हो गया था।