

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित कामगार अस्पताल में आग से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।
गांधी ने फेसबुक पोस्ट पर अपने शोक संदेश में कहा कि मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग में आठ लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।
उन्होंने कहा कि घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई के सरकारी ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी और 145 अन्य झुलस गए थे।