Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बच्चों की सुरक्षा के लिए सब एकजुट होकर लड़ें : राहुल गांधी
होम Delhi बच्चों की सुरक्षा के लिए सब एकजुट होकर लड़ें : राहुल गांधी

बच्चों की सुरक्षा के लिए सब एकजुट होकर लड़ें : राहुल गांधी

0

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की बालिका के साथ की गयी क्रूरता पर गहरा दुख जताते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए सबको एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया है।

गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा की मध्य प्रदेश के मंदसौर में आठ साल की बालिका का अपहरण करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और वह जीवन तथा मौत से जूझ रही है। इस बालिका के साथ की गयी क्रूरता ने मुझे आहत किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा की राष्ट्रीय स्तर पर हम सबको बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक रूप से एकजुट होना चाहिए और गुनाहगार को सजा दिलाकर पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय देना चाहिए।