

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस आज यहां पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। गांधी ने इस मौके पर बच्चों को मिठाईयां बांटी।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। गांधी ने बुधवार को ट्वीटर पर जारी एक संदेश में कहा, “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता का पर्व मना रहे हैं, तो आईये उन सभी साहसी नर नारियों, अपने स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करें जिन्होेंने आजादी के लिए अपना बलिदान कर दिया। – जय हिंद।“