Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Churu राहुल गांधी हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं : सतीश पूनियां

राहुल गांधी हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं : सतीश पूनियां

0
राहुल गांधी हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं : सतीश पूनियां

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जयपुर रैली में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदु और हिंदुत्ववाद के बारे में अजीबोगरीब व्याख्या से लगता है कि वह हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं।

डा पूनियां ने चूरू में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी आज जयपुर आए, उन्होंने ना प्रदेश के किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा पूरा किया, ना बेरोजगारों के हितों के बारे में कुछ कहा, ना भर्तियों पर कहा और ना महिलाओं की अस्मत की सुरक्षा के बारे में कुछ बोला। उल्टे उन्होंने ने हिंदू और हिंदुत्ववादी की अजीबोगरीब व्याख्या की, सब जानते हैं कि हिंदू जीवन पद्धति है, हिंदू और हिंदुत्ववादी होना यह किसी भी भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि हिंदुवादी थे महाराणा प्रताप, शिवाजी, महाराजा सूरजमल, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया, बहुत सारे नाम और अनाम शहीद थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। हिंदु और हिंदुत्ववाद के बारे में गांधी की इस अजीबोगरीब व्याख्या और इस भाषण के अंश का क्या तात्पर्य था, यह समझ से परे है। हिंदू और हिंदुवादी होने का हम सब को गर्व है, राहुल ने जिस तरीके से विभाजित करने की कोशिश की, उससे ऐसा लगता है, कि वह हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं।

डा पूनियां ने कहा कि गांधी राजस्थान के किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के मुद्दों पर किसी भी तरीके से संतुष्ट नहीं कर पाए। तीन साल पहले जो वादे किए थे, वो आज भी अधूरे हैं, जिसके परिणाम राजस्थान की जनता वर्ष 2023 में कांग्रेस को हटाने का तय कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में गांधी ने चुनावी रैलियों में प्रदेश के किसानों का दस तक गिनती गिनकर पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया था, आज की रैली में उन्होंने यह वादा पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्यों नहीं कहा, क्यों याद नहीं दिलाया? इससे कांग्रेस आलाकमान का नेतृत्व कमजोर नजर आया और कांग्रेस की संस्कृति वादाखिलाफी और झूठ से प्रेरित लगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की रैली से साफ दिखता है सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर नरेगा, आंगनबाड़ी और दिहाड़ी मजदूरों की भीड़ जुटाई गई, जिससे कांग्रेस की 2023 में पुनर्वापसी की सारी संभावनाएं खत्म हो गईं, क्योंकि इनके पास संगठन और कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आता।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का सियासी जुगाड़ था, जिसमें नेहरू खानदान की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने शिरकत जरूर की, लेकिन इस रैली से राजस्थान की जनता का कोई भला नहीं हुआ।

हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से बाहर निकालना होगा : राहुल गांधी