Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी लड़ रहे सत्य की लड़ाई : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines राहुल गांधी लड़ रहे सत्य की लड़ाई : अशोक गहलोत

राहुल गांधी लड़ रहे सत्य की लड़ाई : अशोक गहलोत

0
राहुल गांधी लड़ रहे सत्य की लड़ाई : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात उच्च न्यायालय में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के बाद कहा है कि वह सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि एक वर्ष पहले देश में शांति, सद्भावना स्थापित करने एवं महंगाई एवं बेरोजगारी कम करने तथा गरीब-अमीर के बीच की खाई को खत्म करने के उद्देश्य से श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा से डरकर जो पैंतरे भारतीय जनता पार्टी ने अपनाए हैं वो आज भी जारी हैं, पर भाजपा भूले नहीं कि राहुल गांधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं एवं जीत सत्य की ही होती है।

राहुल गांधी की याचिका खारिज होने के विरोध में कांग्रेस के नेता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और अपना विरोध विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के समर्थन में काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आज सवेरे से ही प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, विधायक प्रत्याशी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर एकत्रित होकर गुजरात उच्च न्यायालय में दायर

राहुल गांधी की याचिका पर फैसले का इंतजार कर रहे थे। याचिका खारिज किए जाने का समाचार प्राप्त होते ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभागार में सभा की तथा राहुल गांधी के द्वारा देश में लोकतंत्र बचाने के लिए किए जा रहे संघर्ष में शामिल होने एवं हर परिस्थिति में समर्थन देने की घोषणा की।

सभा में सभी कांग्रेसजनों ने एकमत से राहुल गांधी के समर्थन में पैदल मार्च निकालने तथा भाजपा पर कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध लम्बे समय से षडय़ंत्र किए जाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कई मंत्री एवं अन्य नेता शामिल हुए जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए।