Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम के विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी - Sabguru News
होम Headlines राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम के विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी

राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम के विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी

0
राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम के विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मानगढ़ धाम में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने मानगढ़ धाम के विकास एवं आदिवासी, किसान, युवा, महिला, दलित आदि की किसी समस्या और समाधान पर कोई बात नहीं की, सिर्फ अपनी बचपन की कहानियां सुनाई, संघ और भाजपा को कोसा।

जोशी ने अपने बयान में कहा कि इनकी मोहब्बत की दुकान में कोटड़ी, भीलवाड़ा के दुष्कर्म और हत्या की बात क्यों नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्हें मणिपुर को लेकर इतनी चिंता है, लेकिन प्रदेश के महिला दुष्कर्म, किसानों से किए कर्ज मुक्ति के झूठे वादे, किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने के नाम पर हुआ धोखा, पेपर लीक माफिया, दलितों पर बढ़ते अत्याचार संबंधी मामलों पर कोई बात क्यों नहीं की जबकि प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। उनका यहां आना टाइम पास, कांग्रेस ने इस क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए, इसका लेखा-जोखा भी उन्हें यहां रखना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम और वागड़ क्षेत्र के लिए जो कार्य कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई, वही विकास कार्य मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मानगढ़ धाम में विकास की घोषणाएं कर रहे हैं, हालांकि यह भी सिर्फ पिछली घोषणाओं की तरह खोखली घोषणा बनकर ही रह जाएगी।

इसी तरह विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी आज बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम आए, लेकिन इस बार भी राजस्थान के किसानों और आदिवासियों को उन्होंने धोखा दिया है।

डा पूनियां ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रदेश के किसानों से किया गया सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी का वादा 1700 दिनों से अधिक हो जाने के बाद भी पूरा नहीं किया गया जो उन्होंने 10 दिन में वादा पूरा करने को कहा था, इसके बावजूद किसानों के साथ कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी पौने पांच वर्षों से छलावा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर क्यों नहीं बोले, प्रदेश को शर्मसार करने वाली भीलवाड़ा की घटना पर क्यों नहीं बोले, कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिसकी बानगी यह है कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में शीर्ष पर है।