Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘दुश्मन देश‘ का इल्ज़ाम - Sabguru News
होम Haryana Ambala राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘दुश्मन देश‘ का इल्ज़ाम

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘दुश्मन देश‘ का इल्ज़ाम

0
राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘दुश्मन देश‘ का इल्ज़ाम
Rahul asked Andhra Pradesh will give special status to state when govt becomes center

अंबाला, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज आरोप लगाया कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘दुश्मन देश‘ के इशारों पर बोल रहे हैं।

यहां जारी बयान में श्री विज ने राफेल विमान सौदे पर राहुल के बार-बार भाजपा को घेरने पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई भी तथ्य नहीं है और बिना तथ्यों के बात कर रहे हैं। श्री विज ने कहा कि लोकसभा में भी इनको बता दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला दे दिया है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

श्री विज ने कहा कि दिया गया है कि खाली जहाज व हथियारों से लदे जहाज की दर में फर्क होता है पर अब राहुल जानना चाहते हैं कि उसमे कौन से हथियार लगाए। उन्होंने कहा कि यह बात दुश्मन देश को नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है राहुल किसी दुश्मन देश के इशारों पर ऐसा कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन को लेकर श्री विज ने कहा कि यह बिजली के दो तारों के जुड़ने जैसा है और इनका फ्यूज उड़ना लाजमी है।

श्री विज ने दावा किया कि जींद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ही जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं और प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को ‘फंसाया‘ गया है। उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जनजनायक जनता पार्टी (जजपा) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चाचा-भतीजा भी आपस में ही लड़ रहे हैं।

श्री विज ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक) ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है और अब चूंकि दिल्ली संभल नहीं रही, हरियाणा में आना चाहते हैं।