Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi says Congress will also win in Delhi in bhopal - अब 'दिल्ली' भी जीतेगी कांग्रेस : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal अब ‘दिल्ली’ भी जीतेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

अब ‘दिल्ली’ भी जीतेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

0
अब ‘दिल्ली’ भी जीतेगी कांग्रेस : राहुल गांधी
Rahul Gandhi says Congress will also win in Delhi in bhopal
Rahul Gandhi says Congress will also win in Delhi in bhopal
Rahul Gandhi says Congress will also win in Delhi in bhopal

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करने के बाद अब कांग्रेस ‘दिल्ली’ भी जीतेगी।

गांधी ने यहां जंबूरी मैदान पर आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय के मद्देनजर आयोजित आभार सम्मेलन में गांधी ने कहा कि पिछले दिनों संपन्न हुए तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने आम जनता और कार्यकर्ताओं की बदौलत विजय हासिल की है। इन सभी के प्रति वे आभार व्यक्त करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने तीनों राज्यों में सत्ता में आने के बाद किसानों के कर्जा माफ कर दिए। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए और अब वे भी किसानों की सुध लेने लगे हैं। लेकिन जनता सब समझती है।

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा किसानों को प्रलोभन देने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।