Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi schizophrenic, sewer worm : minister Ashwini Choubey-राहुल गांधी स्किजोफ्रेनिया का मरीज, उनकी जगह पागलखाने में : अश्विनी चौबे - Sabguru News
होम Bihar राहुल गांधी स्किजोफ्रेनिया का मरीज, उनकी जगह पागलखाने में : अश्विनी चौबे

राहुल गांधी स्किजोफ्रेनिया का मरीज, उनकी जगह पागलखाने में : अश्विनी चौबे

0
राहुल गांधी स्किजोफ्रेनिया का मरीज, उनकी जगह पागलखाने में : अश्विनी चौबे
Rahul Gandhi schizophrenic, sewer worm : minister Ashwini Choubey
Rahul Gandhi schizophrenic, sewer worm : minister Ashwini Choubey
Rahul Gandhi schizophrenic, sewer worm : minister Ashwini Choubey

सासाराम। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें स्किज़ोफ्रेनिया (मनोविद्वलता) का मरीज बताया और कहा कि उनकी वास्तविक जगह पागलखाने में है।

चौबे ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठा कह रहे हैं। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आकाश की तरह हैं जबकि गांधी ‘नाली का कीड़ा।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गगन के जैसा और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है, उनका आकार कैसा, नाली के कीड़े जैसा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी एक तरह से ‘पागलपन’ के रोग स्किज़ोफ्रेनिया के शिकार हैं। इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल स्वयं को महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि राफेल सौदे पर वह लगातार प्रधानमंत्री को झूठा कह रहे हैं जिसे लेकर मैं आहत हूं। ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो स्किज़ोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है। मुझे लगता है कि उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए।

चौबे ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को भ्रष्टाचार की जनक बताया और कहा कि यह कोई महागठबंधन नहीं है, बल्कि ‘महाठगबंधन’ है। देश को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है तथा भारत को महान और प्रगतिशील बनाने के लिए पूरा देश एक है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनके किए पाप की सजा उनका पूरा परिवार भुगत रहा है।