Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने अमेठी को विकास से दूर रखा : स्मृति ईरानी - Sabguru News
होम UP Amethi कांग्रेस ने अमेठी को विकास से दूर रखा : स्मृति ईरानी

कांग्रेस ने अमेठी को विकास से दूर रखा : स्मृति ईरानी

0
कांग्रेस ने अमेठी को विकास से दूर रखा : स्मृति ईरानी

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर अमेठी के विकास की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार ने अपने फायदे के लिये यहां की भोलीभाली जनता को धोखा दिया।

अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ईरानी ने कहा कि वर्षों से जिस परिवार ने अमेठी की पुण्य भूमि से अपनी राजनीति को सींचा, उस परिवार ने अमेठी की जनता को विकास से जानबूझकर दूर रखा। विकास की दृष्टि से अमेठी की जनता का तिरस्कार किया, ताकि वह सोने के महलों में रह सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से झूठ बोलकर उन्हें बरगलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में यहां की जनता को सम्राट साइकिल फैक्ट्री की स्थापना के जरिये रोजगार का सपना दिखाया गया था और उस जमीन को खुद हड़प लिया गया। न्यायालय के आदेश के बावजूद गांधी और उनके परिवार ने किसानों की जमीन को हड़प कर रखा है और देश में भाषण दे रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों की क्या स्थिति थी। आज अमेठी के किसानों के खातों में पैसा सीधे जा रहा है। अमेठी में आठ हजार से अधिक किसानों के धान की खरीद हो चुकी है और उनके खातों में पैसा पहुंच चुका है। यह मोदी सरकार ने कर दिखाया है। गेहूं खरीद का पैसा अगर किसी ने भी किसानों को दिलवाया है तो मोदी और योगी सरकार ने दिलाया है।