Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi to address public meeting in Bhopal today - राहुल गांधी आज भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal राहुल गांधी आज भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे

राहुल गांधी आज भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे

0
राहुल गांधी आज भोपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे
Rahul Gandhi to address public meeting in Bhopal today
Rahul Gandhi to address public meeting in Bhopal today
Rahul Gandhi to address public meeting in Bhopal today

भोपाल । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दोपहर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महती जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में खासतौर से राज्य के हजारों किसानों को अामंत्रित किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जनसभा के लिए यहां जंबूरी मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभास्थल के पास ही हैलीपेड बनाया गया है, जहां गांधी हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सूत्रों ने कहा कि गांधी विशेष विमान से दिन में दिल्ली से रवाना होकर लगभग सवा बजे यहां स्टेट हैंगर आएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ गांधी का स्वागत करेंगे। कुछ देर रुकने के बाद गांधी स्टेट हैंगर से हैलीकॉप्टर से सवार होकर सभास्थल जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।

गांधी दो बजे बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न अंचलों से कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण, किसान और अन्य लोग भोपाल पहुंच रहे हैं। शहर में भारी भीड़ के मद्देनजर खासतौर से सभास्थल के आसपास यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। गांधी की भोपाल यात्रा के मद्देनजर भी सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गयी है। माना जा रहा है कि गांधी अपने संबोधन के दौरान राज्य की 50 दिन पुरानी कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांधी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गांधी इसके पहले इसी मैदान पर 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अाए थे। राज्य में 15 वर्षों के अंतराल के बाद कांग्रेस की सरकार दिसंबर में ही बनी है। मौजूदा सरकार कांग्रेस के वचनपत्र के अनुरूप कार्य कर रही है। इसी के तहत कमलनाथ ने सत्ता संभालते ही वचनपत्र के अनुरूप किसानों के दो लाख रूपए तक के ऋण माफ करने संबंधी आदेश दिया था। अब इस पर अमल किया जा रहा है। राज्य में लगभग 50 लाख किसानों के दो लाख रूपए तक के ऋण माफ किए जाएंगे और यह राशि लगभग 50 हजार करोड़ रूपए के आसपास होगी।