Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी गुरुवार को करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन - Sabguru News
होम Delhi राहुल गांधी गुरुवार को करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

राहुल गांधी गुरुवार को करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

0
राहुल गांधी गुरुवार को करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गरुवार को जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे और इस दौरान वह माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।

कांग्रेस ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगे और वहां से पैदल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। गांधी का गुरुवार को माता के दरबार में ही रुकने का कार्यक्रम है और वह उस दिन शाम को माता की विशेष आरती में भी शामिल होंगे।

गांधी की यात्रा से जुड़े कार्यक्रम देखने के लिए पार्टी की जम्मू-कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल मंगलवार को ही जम्मू पहुंच गई थीं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर तथा अन्य नेताओं के साथ गांधी के भव्य स्वागत को लेकर विचार विमर्श किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे और वहां पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। गांधी की एक महीने में यह जम्मू -कश्मीर की दूसरी यात्रा है।