Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi Twist RBI not succumb to pressure govt - सरकार के दबाव में नहीं झुकें आरबीआई: राहुल गांधी - Sabguru News
होम Delhi सरकार के दबाव में नहीं झुकें आरबीआई: राहुल गांधी

सरकार के दबाव में नहीं झुकें आरबीआई: राहुल गांधी

0
सरकार के दबाव में नहीं झुकें आरबीआई: राहुल गांधी
Rahul Gandhi Twist RBI not succumb to pressure govt
Rahul Gandhi Twist RBI not succumb to pressure govt
Rahul Gandhi Twist RBI not succumb to pressure govt

नयी दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक के 9.59 लाख करोड़ रुपए के रिजर्व कोष में से 3.6 लाख करोड़ रुपए स्थानांतरित करने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई के गवर्नर ऊजिर्त पटेल को सरकार के दवाब के सामने नहीं झुकना चाहिए।

गांधी ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है, “ 36,00,00,00,00,000 करोड़ रुपए। अपनी विलक्षण आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने वाले प्रधानमंत्री को आरबीआई की जमाराशि की जरुरत है। देश को बचाने के लिए तन कर खड़े हो जाओ श्रीमान पटेल।”

खबरों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने आरबीआई रिजर्व कोष से 3.6 लाख करोड़ को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव किया है। यह आरबीआई के 9.59 लाख करोड़ रुपए के रिजर्व कोष का एक तिहाई है।