Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi will come to Mount Abu tomorrow - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को आएंगे माउंट आबू

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को आएंगे माउंट आबू

0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को आएंगे माउंट आबू
अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजे पहुंचे राहुल गांधी को मनाने

अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजे पहुंचे राहुल गांधी को मनाने

सिरोही। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को सिरोही जिले के माउंट आबू आएंगे। कलेक्टर के पास मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ गया है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आबूरोड में कार्यक्रम से एक दिन पहले राहुल गांधी माउंट आबू आ रहे हैं।

कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने सबगुरु न्युज को बताया कि राहुल गांधी 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड में उतरेंगे। यहां से स्वामीनारायण धर्मशाला में जाएंगे। कांग्रेस के सर्वोदय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा। वे 7 घंटे माउंट आबू में रुकने के बाद शाम 5:30 बजे वापस रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के कार्यकम को देखते हुए राजस्थान और गुजरात के कई कांग्रेस नेताओं के माउंट आबू आने की संभावना है।