Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi wishes Arun Jaitley speedy recovery-राहुल गांधी ने की अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना - Sabguru News
होम Delhi राहुल गांधी ने की अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राहुल गांधी ने की अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

0
राहुल गांधी ने की अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी धुर विरोधी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की बीमारी की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि मैं यह सुनकर दुखी हूं कि अरुण जेटली जी ठीक नहीं है। अपने उनके विचारों को लेकर प्रतिदिन लड़ सकते हैं। लेकिन मैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें जल्दी से ठीक होने के लिए अपनी सदभावनाएं और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

कांग्रेस नेता ने जेटली को संबाेधित करते हुए कहा कि श्री जेटली, इस कठिन समय में हम पूरी तरह से आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

जेटली इलाज के लिए रविवार को अमरीका रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार जेटली सामान्य जांच के लिए ही गए हैं और इस सप्ताह के अंत तक लौट आएंगे। पिछले साल उनका गुर्दा प्रत्यरोपण हुआ था।