Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rahul Gandhi's election relly on 4 December in Malakhera - मालाखेड़ा में चार दिसम्बर को राहुल गांधी की चुनावी सभा - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar मालाखेड़ा में चार दिसम्बर को राहुल गांधी की चुनावी सभा

मालाखेड़ा में चार दिसम्बर को राहुल गांधी की चुनावी सभा

0
मालाखेड़ा में चार दिसम्बर को राहुल गांधी की चुनावी सभा
Rahul Gandhi's election relly on 4 December in Malakhera
Rahul Gandhi's election relly on 4 December in Malakhera
Rahul Gandhi’s election relly on 4 December in Malakhera

अलवर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अलवर जिले के मालाखेड़ा में चार दिसम्बर को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीका राम जूली ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि श्री गांधी चार दिसम्बर को अपराह्न एक बजे जिले के मालाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने रैली में किसानों की भागीदारी सबसे ज्यादा होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफी का वादा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानों एवं दलितों का शोषण किया तथा बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया। उसके शासन में महंगाई बढ़ती गई और पेट्रोल के दाम भी बढ़ते गए।