Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी का आंख मारना सामान्य बात : ज्योतिरादित्य सिंधिया
होम Madhya Pradesh Bhopal राहुल गांधी का आंख मारना सामान्य बात : ज्योतिरादित्य सिंधिया

राहुल गांधी का आंख मारना सामान्य बात : ज्योतिरादित्य सिंधिया

0
राहुल गांधी का आंख मारना सामान्य बात : ज्योतिरादित्य सिंधिया
rahul gandhi's eyeballing is common act : Jyotiraditya Scindia
rahul gandhi’s eyeballing is common act : Jyotiraditya Scindia

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आंख मारने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह एक सामान्य बात है।

सिंधिया आज यहां कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गांधी द्वारा आंख मरना बेहद सामान्य बात थी, जिस पर फिजूल का हंगामा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में बच्चियों के साथ नित दिन दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और मीडिया आंख मारने पर अटकी हुई है।

सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने देश की जनता को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, जबकि 15 लाख करोड़ रुपए देश के बैंक खातों से निकाल लिए गए।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस गठबंधन सरकार केंद्र में थी, तब वे पेट्रोल के बढ़ते दामों पर धरना प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंच जाते थे। आज उनकी चुप्पी का मतलब समझ से परे है।

सिंधिया ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में छोटी बच्चियां जघन्य अपराधों का शिकार हो रही हैं और वो जन आशीर्वाद यात्रा में व्यस्त हैं।

कांग्रेस की मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि हम 40-50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आगामी दो माह में कर देंगे। शेष उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव के एक माह पहले की जाएगी।