Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rahul gandi asked on responsibility in Rajasthan in Albert Hall - राजस्थान में जिम्मेदारी निभाएंगे : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Delhi राजस्थान में जिम्मेदारी निभाएंगे : राहुल गांधी

राजस्थान में जिम्मेदारी निभाएंगे : राहुल गांधी

0
राजस्थान में जिम्मेदारी निभाएंगे : राहुल गांधी
rahul gandi asked on responsibility in Rajasthan in Albert Hall
rahul gandi asked on responsibility in Rajasthan in Albert Hall
rahul gandi asked on responsibility in Rajasthan in Albert Hall

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राजस्थान की जनता का आभार जताया और उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगी।

गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई। राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है। हम अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे।

गौरतलब है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित समारोह में गहलोत और पायलट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित समारोह में गहलोत और पायलट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।