Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rahul gandi condoles death of Sheila Dikshit - Sabguru News
होम Delhi शीला दीक्षित के निधन से गहरा दुख | राहुल गांधी

शीला दीक्षित के निधन से गहरा दुख | राहुल गांधी

0
शीला दीक्षित के निधन से गहरा दुख | राहुल गांधी
Congress slams Pakistan for dragging Rahul's name
rahul gandi condoles death of  Sheila Dikshit
rahul gandi condoles death of Sheila Dikshit

नयी दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

गांधी ने कहा “ कांग्रेस पार्टी की प्रिय पुत्री तथा जिनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध थे, उन शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं। दुख की इस घडी में तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित जी के परिजनों तथा दिल्ली के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दीक्षित जी के अचानक निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उनके निधन से कांग्रेस ने जनता को समर्पित एक लोकप्रिय नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार 15 वर्ष के उनके कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो को दिल्ली की जनता कभी नहीं भूल सकेगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा दीक्षित जी के निधन की बात सुनकर बहुत दुख हुआ। वह मुझे प्यार करती थीं उन्होंने दिल्ली तथा कांग्रेस के लिए जो किया लोग उसे हमेशा याद रखेंगे। वह कांग्रेस की बडी नेता थीं। पार्टी, राजनीति तथा देश के लिए और खासरकर दिल्ली के लिए उन्होंने जो काम किया वह अपरिमित है।