
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर पालिकाध्यक्ष हरीश डाबी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद गोदारा की आज सुबह बीकानेर जिले में नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के अड्डे के पास एक होटल के सामने खड़े ट्रक ट्रेलर में कार के टकराने से यह भीषण हादसा हुआ। सुबह लगभग 10.45 बजे हुई इस दुर्घटना में मारुति स्विफ्ट कर में सवार विनोद गोदारा (45), हरीश डाबी (60) तथा संतोष कुमार को लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पिकअप वाहन से बीकानेर के पीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद हरीश डाबी और विनोद गोदारा को मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार उपचारथीन है। वह कार में पीछे की सीट पर बैठा था। उसके भी चोटें लगी हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना प्रभारी की आलोक सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले लोगों ने मारुति कर में फंसे तीनों घायलों व्यक्तियों को अस्पताल रवाना कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भाजपा और कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इधर, रायसिंहनगर से इनके परिवारजन भी बीकानेर करवाना हो गए। हरीश डाबी और विनोद गोदारा के निधन की खबर से रायसिंहनगर क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई।