Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor dies of a cardiac arrest at 87-राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

0
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन
Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor dies of a cardiac arrest at 87
Raj Kapoor's wife Krishna Raj Kapoor dies of a cardiac arrest at 87
Raj Kapoor’s wife Krishna Raj Kapoor dies of a cardiac arrest at 87

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत के पहले ‘शोमैन’ कहे जाने वाले दिवंगत फिल्मकार राज कपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थी।

उनकी पौत्री रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। कृष्णा को कई सालों से सांस की बीमारी थी। उन्होंने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन हैं।

रिद्धिमा उनके पुत्र एवं अभिनेता ऋषि कपूर की पुत्री हैं। उनके निधन की जानकारी मिलते ही लोग कपूर परिवार के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है।

रवीना टंडन ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि एक युग खत्म हो गया। भगवान कपूर परिवार को शक्ति दे और मृतक की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है। ओम शांति।