Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rajasthan: 13 cabinet and 10 minister of state to take oath on monday-राजस्थान : 13 केबिनेट और 10 राज्यमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान : 13 केबिनेट और 10 राज्यमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे

राजस्थान : 13 केबिनेट और 10 राज्यमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे

0
राजस्थान : 13 केबिनेट और 10 राज्यमंत्री सोमवार को शपथ लेंगे

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 13 केबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को मंगलवार को शपथ दिलाएंगे। राजभवन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे आयोजित सादे समारोह में इन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार में क्षेत्रीय एवं जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अशोक गहलोत मुख्यमंत्री तथा सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी।

मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली में चले मंथन के बाद 23 मंत्रियों पर मोहर लगाई गई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ़ बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, रघु शर्मा, लाल चंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया,परसादीलाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, मास्टर भंवर लाल शामिल है।

इसके अलावा रमेश मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना, गोविन्द सिंह डोटासरा, ममता भुपेश, भंवर सिंह भाटी, अर्जून बावनिया, सुखराम विश्नोई, अशोक चादंना, टीकाराम जुली, भजन लाल जाटव तथा राजेन्द्र यादव भी शपथ लेंगे।

शपथ लेने वालों में सालेह मोहम्मद एक मात्र मुस्लिम विधायक है। राष्ट्रीय लोक दल के डाॅ़ सुभाष गर्ग भी कल शपथ लेने वालों में शामिल है।