Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने 36 एवं भाजपा ने 12 निकायों में बनाए अपने चेयरमेन - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस ने 36 एवं भाजपा ने 12 निकायों में बनाए अपने चेयरमेन

कांग्रेस ने 36 एवं भाजपा ने 12 निकायों में बनाए अपने चेयरमेन

0
कांग्रेस ने 36 एवं भाजपा ने 12 निकायों में बनाए अपने चेयरमेन

जयपुर। राजस्थान में 12 जिलों के 50 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम के बाद आज सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने 36 निकायों में अपना बोर्ड बनाने में सफल रही वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी 12 निकायों में अपना चेयरमेन बनाने में सफल रही।

सूत्रों के अनुसार राज्य में दो निकायो धौलपुर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी खुशबूसिंह एवं जयपुर जिले के बगरू नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी मालुराम मीणा चेयरमेन बनने में सफल रहे।

निकाय बोर्ड के आज हुये चुनाव परिणामों के अनुसार इन 12 जिलों में से छह में कांग्रेस पूरी तरह अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। सिर्फ दो जगह निर्दलीयों को एक.एक सीट हासिल हुई।

वहीं, अलवर के छह अध्यक्षों में भाजपा के चार और कांग्रेस के दो बोर्ड रहे। श्रीगंगानगर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही चार.चार अध्यक्ष चुने गए। वहीं, जोधपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस और भाजपा को एक.एक अध्यक्ष मिला।