Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान में सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित - Sabguru News
होम Breaking कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान में सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित

कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान में सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित

0
कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान में सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित

जयपुर। राजस्थान में राज्य सरकार ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के संजीव नरेश विजय ने आज इस आशय के आदेश जारी किए। इसके अनुसार 22 और 23 अगस्त को राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया।