Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस के शासन में जमकर हुआ भ्रष्टाचार : पीएम माेदी - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस के शासन में जमकर हुआ भ्रष्टाचार : पीएम माेदी

कांग्रेस के शासन में जमकर हुआ भ्रष्टाचार : पीएम माेदी

0
कांग्रेस के शासन में जमकर हुआ भ्रष्टाचार : पीएम माेदी
rajasthan assembly elections 2018 : PM Modi attacks at congress In nagaur rally
rajasthan assembly elections 2018 : PM Modi attacks at congress In nagaur rally
rajasthan assembly elections 2018 : PM Modi attacks at congress In nagaur rally

नागौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्तर वर्षों में देश में चोरी का भुलभुलैया बना दिया गया।

मोदी आज यहां चुनाव सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ और 70 सालों में देश में चोरी के भुलभुलैया बनाये दिये गये। उन्होंने कहा कि अब नीचे से भ्रष्टाचार को मिटाना हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले मोदी की जाति पर वोट मांग रहे हैं और हमारी सफाई से अब उनको तकलीफ होने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि छोटी नौकरी पाने के लिए होने वाले इंटरव्यू को बंद कर लोगों के लिए नौकरी पाना आसान बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि अब लिखित परीक्षा के बाद सीधी नौकरी दी जाने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने छह करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त गैस दी हैं। देश के सवा करोड़ लोगों को पक्के घर बनाकर दिये गये तथा राजस्थान में सात लाख तथा नागौर जिले में सौलह हजार लोगों के पक्के घर बनाए गए।

उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जबकि हमारी सरकार आने के बाद किसानों काे डेढ़ गुना एमएसपी देना शुरु किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को अब समय पर यूरिया मिलने लगा हैं।

पहले यूरिया की चोरी होती थी और किसानों का यूरिया केमिकल फैक्ट्रियों में चला जाता था तथा इसका फायदा फैक्ट्री वाले उठाते थे। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि अब भ्रष्टाचार नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का मंत्र ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से बना हुआ हैं। यह मंत्र बाबा साहब अम्बेडकर की प्रेरणा से मिला हुआ हैं। यह हिन्दुस्तान की मिट्टी लेकर आया हैं, यह सिर्फ राजनीतिक नारा नहीं हैं। यह एक सपना हैं जो सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों के कल्याण के लिए हैं।

मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस नामदार को यह पता नहीं कि चने का पौधा होता या पेड़ तथा मूंग और मसूर में फर्क मालूम नहीं, वह देश को किसानी सिखाते घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस बार चुनाव में विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं, विकास का मंत्र लेकर चले हैं और उसे पूरा करने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने नामदार और कामदार में मुकाबला बताते हुए कहा कि कामदार आपसे आशीर्वाद मांगने आया हैं और विकास के लिए राजस्थान में एक बार फिर वसुंधरा की सरकार बनानी हैं।