Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पहचान न होने से पाकिस्तानी जेल में 10 वर्ष से कैद है अजमेर का जय सिंह - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पहचान न होने से पाकिस्तानी जेल में 10 वर्ष से कैद है अजमेर का जय सिंह

पहचान न होने से पाकिस्तानी जेल में 10 वर्ष से कैद है अजमेर का जय सिंह

0
पहचान न होने से पाकिस्तानी जेल में 10 वर्ष से कैद है अजमेर का जय सिंह

अजमेर/जयपुर। करीब 10 साल से पाकिस्तान की मलीर जेल में कैद राजस्थान निवासी जय सिंह अपनी पहचान न बता पाने के चलते घर नहीं लौट पा रहा है।

जयसिंह अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने के आराेप में सुनाई गई सजा पिछले वर्ष एक जनवरी 2018 को पूर्ण कर चुका, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के चलते वह अपनी पूरी पहचान नहीं पा रहा है। इसकी वजह से जय सिंह राष्ट्रीयता एवं पते के अभाव में जेल से नहीं छूट पा रहा है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि भारत सरकार उसकी राष्ट्रीय एवं पहचान की पुष्टि नहीं होने की वजह से उसका प्रत्यर्पण नहीं करवा पा रही है। पुलिस ने उसकी बताया कि जय सिंह (35) बाएं कंधे पर तिल एवं दाएं गाल पर चोट का निशान है, कद 5 फुट 5 इंच और आंखों एवं बालों का रंग काला बताते हुए आमजन से उसके बारे में जानकारी चाही है।

पुलिस के अनुसार जयसिंह का परिवार पहले उदयपुर जिले में रहता था औऱ उसके बाद अब बड़ा कोटड़ा मस्जिद के पास अजमेर में रहने लगा है। पुलिस ने बताया कि जय सिंह का पिता का नाम स्वर्गीय मांगीलाल विक्रम सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर बताया गया है। मां का नाम रुक्मणी एवं पत्नी का नाम हेमलता है जो मंदसौर, मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

पुत्री का नाम सुनीता (5), पुत्र का नाम राजू (7), भाई का नाम जीवन बताया गया है। दो बहने निर्मला एवं ममता हैं। पुलिस ने इन लोगों के बार में कोई भी सूचना पुलिस महानिदेशक को दूरभाष नंबर 0141 2740 832 अथवा ईमेल ssbraj@gmail.com पर देने का अनुरोध किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जयसिंह की राष्ट्रीयता के सत्यापन के बाद ही गृह मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान से प्रत्यर्पण के लिए कार्रवाई की जा सकेगी।