Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rajasthan BJP chief hits back at Rahul Gandhi for comments on RSSRSS को राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं : मदनलाल सैनी - Sabguru News
होम Headlines RSS को राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं : मदनलाल सैनी

RSS को राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं : मदनलाल सैनी

0
RSS को राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं : मदनलाल सैनी
Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini
Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini
Rajasthan BJP chief Madan Lal Saini

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी को बचकाना बताते हुए कहा कि 95 वर्षों से राष्ट्र साधना कर रहे संघ को राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

सैनी ने आज यहां कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ. हेडगेवार विदर्भ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, अप्पा जी जोशी, दादाराव परमार्थ सहित हजारों स्वयंसेवक अंग्रेजों के खिलाफ विभिन्न आन्दोलनों में जेल गए।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका के विषय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों को खुली चर्चा करने की चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी सेवादल को वैचारिक तौर पर संघ के समक्ष खड़ा करने का दिवास्वप्न देख रहे हैं, संघ जैसी राष्ट्र भक्ति और अनुशासन सेवादल के कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी कहां से लाएंगे।

सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में राष्ट्र भक्ति का जज्बा लिए लोगों का संगठन है। देश में युद्ध के समय जब कश्मीर में हवाई पट्टी के निर्माण के लिए सेना के आव्हान पर संघ के स्वयंसेवकों ने रातों-रात सतत् काम किया, तब कांग्रेस और सेवा दल कहां था।

तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे, इस बात को चरितार्थ करते हुए संघ के 32 स्वयंसेवकों ने कोहनी एवं घुटनों के बल रैंगते हुए सीमा पार से 32 पेटी विस्फोटकों की लेने गए, उनमें से पांच शहीद हो गए, तब कांग्रेस/सेवा दल कहां था।

उन्होंने कहा कि जब कभी देश में प्राकृतिक आपदाएं आती है, कोई भी दुखद घटना होती है, तब स्वप्रेरणा से संघ के स्वयंसेवक लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ नमक आन्दोलन, जंगल सत्याग्रह, असहयोग आन्दोलन, लोकमान्य तिलक के आव्हान पर आन्दोलन, भारत छोड़ो आन्दोलन जैसे कई आन्दोलनों में संघ के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की प्रमुख भूमिका रही है।