Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे मदनलाल सैनी - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे मदनलाल सैनी

सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे मदनलाल सैनी

0
सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे मदनलाल सैनी

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का जीवन मिलनसार एवं सादगीपूर्ण रहा था। सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को सीकर में हुआ था।

राज्य सभा के सांसद सैनी को गत वर्ष 29 जून को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। 75 वर्षीय सेनी छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े और प्रदेश मंत्री बने। उन्होंने बीए, बीएलएलबी तक शिक्षा हासिल की तथा वह वर्ष 1952 में वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े।

सैनी वर्ष 1990 से 1992 तक उदयपुरवाटी से विधायक निवार्चत होकर राजस्थान विधानसभा में पहुंचे। वह भाजपा के तीन बार प्रदेश महामंत्री रह चुके है। इसके साथ ही वे अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे हैं।

सैनी छह भाईयों में सबसे बडे थे। उनके परिवार में पत्नी पतासी देवी के अलावा छह पुत्रियां है तथा पुत्र मनोज कुमार राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में वकालात करते है।

यह भी पढें
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन

अशोक गहलोत एवं पायलट ने सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया