Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूनियां ने पोकरण से रामदेवरा पैदल यात्रा कर रामदेव मंदिर में किए दर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Jaisalmer पूनियां ने पोकरण से रामदेवरा पैदल यात्रा कर रामदेव मंदिर में किए दर्शन

पूनियां ने पोकरण से रामदेवरा पैदल यात्रा कर रामदेव मंदिर में किए दर्शन

0
पूनियां ने पोकरण से रामदेवरा पैदल यात्रा कर रामदेव मंदिर में किए दर्शन

जैसलमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज शक्ति स्थल पोकरण से पैदल यात्रा कर लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।

डा पूनियां ने जैसलमेर जिले में पोकरण स्थित जाज्वला माताजी के दर्शन कर भक्ति स्थल रामदेवरा तक लगभग 11 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की प्रार्थना की।

पैदल यात्रा में डॉ. पूनियां के साथ प्रताप पुरी जी महाराज, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़ एवं छोटू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, नगर पालिका चेयरमैन मनीष पुरोहित, प्रधान भगवत सिंह एवं स्थानीय पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि डा पूनियां यह यात्रा इससे पहले करने वाले थे लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।