Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जनहित के मुददों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जनहित के मुददों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जनहित के मुददों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

0
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जनहित के मुददों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की आज हुई बैठक में जनहित के मुददों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और आंदोलनों आदि विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल एवं कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद कनकमल कटारा, राजेन्द्र गहलोत, सीपी जोशी आदि ने भाग लिया। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी ली गई।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, ओसियां से महेन्द्र सिंह भाटी, नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, राजगढ़ से बन्नालाल मीणा, अलवर से चंद्रशेखर यादव, भिण्डर से ओंकार वालियां, भिण्डर से भगवती लाल मेनारिया आदि लोग अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए, इन सभी लोगों ने पूरी मजबूती के साथ भाजपा के विजय संकल्प 2023 को प्रचण्ड बहुमत के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।

भाजपा परिवार में शामिल इन सभी लोगों को अरूण सिंह, डॉ. पूनियां, चंद्रशेखर, कटारिया, राठौड, शेखावत, मेघवाल, चौधरी आदि प्रमुख लोगों ने दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।