Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

0
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बुधवार को संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना के लिए दिशा निर्देश दिएl

भाजपा के इन नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संभाग प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक ली। सिंह ने 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक पार्टी के सेवा और समर्पण अभियान के बारे में संवाद कर जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन व मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के 20 साल पूरे हो रहे हैं, इस उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक देशभर में सेवा और समर्पण अभियान के तौर मनाएगी।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, माधोराम चौधरी, सीपी जोशी, हेमराज मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी, विजेंद्र पूनिया आदि मौजूद रहे।

रुण सिंह गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे पार्टी की विधायक दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी देंगे।

अरुण सिंह ने मेघवाल से कटारिया पर लगाए आरोपों से बचने की सलाह दी