Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा सरकार की नीति से घर घर में शौचालय : चंद्रशेखर
होम Rajasthan Jaipur भाजपा सरकार की नीति से घर घर में शौचालय : चंद्रशेखर

भाजपा सरकार की नीति से घर घर में शौचालय : चंद्रशेखर

0
भाजपा सरकार की नीति से घर घर में शौचालय : चंद्रशेखर

जयपुर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा है कि आज भाजपा सरकार की नीति से गरीब के घर गैस कनेक्शन एवं निराश्रित को छत तथा घर-घर में शौचालय बन गए हैं।

शेखर ने शनिवार को यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की प्रदेश स्तरीय बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ने का मतलब है भारत से जुड़ना।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता से सतत सम्पर्क के लिए गांव-ढाणीयों में जाकर रात्रि चौपाल का आयोजन कर अन्तिम जरूरतमंद तक भाजपा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया। आगामी योजना के तहत पिछड़ी जातियों के एक हजार युवाओं को सक्रिय चुनाव सहायक के रूप में कार्य करने का आह्वान भी किया।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत आगामी चुनावों में ओबीसी मोर्चा विजय वाहिनी साबित होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि आगामी योजना के तहत 11 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ओबीसी मोर्चा स्वच्छता दिवस मनाएगा एवं प्रदेशभर में ग्यारह हजार परिण्डें लगाएगा।