Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मदनलाल सैनी ने किसानों को जागरुक करने का किया आह्वान
होम Rajasthan Jaipur मदनलाल सैनी ने किसानों को जागरुक करने का किया आह्वान

मदनलाल सैनी ने किसानों को जागरुक करने का किया आह्वान

0
मदनलाल सैनी ने किसानों को जागरुक करने का किया आह्वान
rajasthan bjp president madan lal saini interact with bhartiya kisan morcha
rajasthan bjp president madan lal saini interact with bhartiya kisan morcha

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा किसान मोर्चे को पार्टी का सहशक्त आधार बताते हुए इसके कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें घर-घर, गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर किसानों को जागरूक एवं आधुनिक तकनीकि आधारित जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

सैनी ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के मौके पर आज यह आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की उन्नति के मूल आधार किसानों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में वे अग्रिण भूमिका निभाएं।

मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य के कृषि उपजों के मूल्य निर्धारण आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल ने कहा कि किसान की उन्नति किसान प्रमाणित उन्नत बीजों के उपयोग के साथ तकनीकि आधारित खेती कर तथा अपनी उपजों को ई-मण्डी से जोड़कर अन्तर्राज्य बाजार में बेचने की नीति अपनाने के साथ सरकारी योजनाओं का जागरूकता से लाभ उठाकर की जा सकती है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को निष्ठा से अपना दायित्व निभाने के साथ समर्पित भाव से जनसेवा में लगने का आह्वान किया तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए किसानों को खुशहाली दिलाने में अपनी सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसान की उन्नति में ही राष्ट्र की उन्नति है।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम किसान तक पहुंचाने में किसान मोर्चा निरंतर प्रयासरत है। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के फसली ऋणी माफ करने से हजारों परिवारों को राहत मिली है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि उपजों का लागत मूूल्य बढ़ाने पर किसानों की आय में बड़ा बदलाव आएगा।