Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम होना नए भारत की नई तस्वीर : पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम होना नए भारत की नई तस्वीर : पूनियां

मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम होना नए भारत की नई तस्वीर : पूनियां

0
मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार का नाम होना नए भारत की नई तस्वीर : पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह नए भारत की नई तस्वीर को पेश करता है।

डॉ. पूनियां ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने खेल रत्न पुरस्कार का नाम देश के सर्वोत्तम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया है, अब खेल रत्न पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि है, उनकी प्रतिभा व खेल की साख का सम्मान हुआ है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह अभिनव सम्मान दिया है।

प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद को यह सम्मान ऐसे समय में दिया है जब भारत की टीमें टोक्यो ओलंपिक में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, देश के एथलीट ने भी भारत का नाम रोशन किया है, मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार होना एक नए भारत की नई तस्वीर पेश करता है।

उन्होंने कहा कि इस देश में परंपरा थी कि एक वंश और पीढ़ी के नाम से स्मारकों और पुरस्कारों का नाम और अनेकों संस्थाओं के नामकरण होते रहे।