Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बाहर के लोगों का हिंसा करना गुप्तचर प्रणाली की असफलता है : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Headlines बाहर के लोगों का हिंसा करना गुप्तचर प्रणाली की असफलता है : सतीश पूनियां

बाहर के लोगों का हिंसा करना गुप्तचर प्रणाली की असफलता है : सतीश पूनियां

0
बाहर के लोगों का हिंसा करना गुप्तचर प्रणाली की असफलता है : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने डूंगरपुर में हिंसा की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि दक्षिणी राजस्थान में विगत तीन चार दिनों से जो घटनाएं हुई हैं, वे राजस्थान सरकार की गुप्तचर प्रणाली की असफलता है।

डाॅ. पूनियां ने आज जारी बयान में कहा कि प्रशासन स्वीकार कर रहा है कि झारखंड एवं आस-पास के लोगों ने यहां अशांति फैलाई है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेकर उपद्रव करके सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने की घटनायें चिंताजनक हैं। बाहरी तत्व आकर सरकार की नाक के नीचे प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार का इकबाल खत्म हो गया है, कोई भी लोक कल्याणकारी सरकार लोगों की सुरक्षा की जानमाल की गारंटी देती है, उनको भरोसा देती है, लेकिन शायद अशोक गहलोत की सरकार की कानून व्यवस्था प्राथमिकता नहीं है।

पूनियां ने कहा कि कई दिनों से यह आंदोलन चल रहा था। सरकार को या तो इसकी जानकारी नहीं थी या तो कोई संवाद नहीं था। बाहर से जिस तरीके से अराजक तत्व आये और घटनाओं को अंजाम दिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण एवं प्रदेश के लिये चिंताजनक भी है, सरकार सुनिश्चित करे कि भविष्य में इस तरीके की पुनरावृति न हो।

डाॅ. पूनियां ने ट्वीट किया कि पहले आशंका थी, अब प्रशासन ने भी पुष्टि कर दी है। ये बाहरी तत्व कौन हैं? झारखंड से आए, कुछ चले गए, कुछ अब भी छुपे हैं, जो हमारे आदिवासी क्षेत्रों में शांति और सदभाव को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वे सफल नहीं होंगे, लेकिन उनको जल्द बेनकाब करना चाहिए।