Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे : पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे : पूनियां

नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे : पूनियां

0
नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे : पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने नववर्ष के साथ ही भाजपा के मिशन 2023 की शुरुआत बताते हुए कहा है कि नए साल में प्रदेश की जनता के लिए और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम किया जाएगा।

डा पूनियां ने नव वर्ष की शुरुआत से पहले आज प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन 2023 की शुरुआत वर्ष 2022 के साथ ही होगी और प्रदेश भाजपा को और मजबूत और अधिक संगठित करने पर जोर ज्यादा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह मिशन 2023 के तहत संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए हर जिले में जाकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने नया वर्ष सबके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आने की कामना की। उन्होंने कहा कि कैलेंडर का पन्ना बदलता है तो हर कोई अपने काम और जीवन के व्यक्तित्व की समीक्षा भी करता है और उनकी भी यही कोशिश रहेगी।

उन्होंने कहा कि नये साल में वह कोशिश करेंगे कि विचारों में शुद्धता, जीवन और आचरण में ज्यादा सहजता लाने और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाए।

आचार्य महाश्रमण के साथ पैदल अहिंसा यात्रा में शामिल हुए पूनियां

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता महातपस्वी आचार्य महाश्रमण के साथ आज यहां पैदल अहिंसा यात्रा में शामिल हुए। डा पूनियां जयपुर के महाप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल से अजमेर रोड तक उनके साथ पैदल अहिंसा यात्रा में भी शामिल हुए।

इससे पहले आचार्य महाश्रमण का जयपुर के राणी सती नगर विहार (प्रवास)के दौरान डा पूनियां के निवास स्थान पर आगमन पर डा पूनियां ने आचार्य श्री का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य श्री ने डॉ. पूनियां को मार्गदर्शन संदेश में कहा कि धर्म निरपेक्ष का मतलब है पंथ निरपेक्ष और पंथ निरपेक्ष में जरूरी है कि आप धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए राजनीति करें, जिसमें सत्य, अहिंसा, शुचिता, मूल्य आधारित राजनीति समाज की सेवा के लिए हमारा ध्येय और लक्ष्य होना चाहिए।

आचार्य श्री ने डॉ. पूनियां को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डा पूनियां ने आचार्य श्री को सुनील आंबेकर द्वारा लिखित पुस्तक आरएसएस इन 21 सेन्च्युरी भेंट की।