
सिरोही। भारतीय पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां के एक दिवसीय दौरे के दरम्यान सिरोही पहुंचने पर नगर सीमा पर प्रवेश करते ही नर्सरी के पास भाजपा नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और ढोल धमाकों के बीच नारे लगाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर सतीश पूनियां का काफिला आगे बढ़ा।
सोमवार को ज्यो ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिरोही पहुंचे तो उनका नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली समेत नगर की पूरी टीम और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, पार्षदों आदि ने मिलकर दुपट्टा पहनाया।
पुष्प वर्षा करके गर्मजोशी पूर्वक देवनगरी सिरोही की धरा पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर जोश खरोश से अगवानी करके स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर भाजपा जिंदाबाद और सतीश पूनिया जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए।
इसके बाद सभी एक रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पणिहारी गार्डन की ओर रवाना हुए। काफिले में सबसे आगे नगर के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर भाजपा झंडा लगाकर नारे लगाते हुए आगे चलते रहे। मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा की गई, इसी प्रकार सरजावाव दरवाजा चौक में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया।
स्वागत अगवानी के अवसर पर पंचायत समिति सिरोही प्रधान हंसमुख मेघवाल, जावाल मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, सुरेश सगरवंशी, महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, विजय पटेल, अजय भट्ट, रणछोड़ राजपुरोहित, गीता पुरोहित, राहुल रावल, हरिकिशन रावल, पार्षद प्रवीण राठौड़, अरुण ओझा, गोविंद माली, नगर मंत्री महेंद्र माली, रणछोड़ प्रजापत, रमजान खान, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, कन्यालाल पटेल, माणकचंद सोनी, प्रतिपक्ष नेता मगनलाल मीणा, हिमांशु वाघेला, दाऊसिंह चौहान, जितेंद्र खत्री, नरपतसिंह गहलोत, फारुख हुसैन, नासिर खान, अल्ताफ खान, दिनेश प्रजापत, सरवन राजपुरोहित, गोपाल माली, गोविंद सैनी, इरफान खान, महेंद्र खंडेलवाल, ललित प्रजापत, विशाल गुप्ता, जुजाराम देवासी, सुरेश हरिजन समेत बड़ी संख्या में मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं भाजपा समर्थक उपस्थित थे। इसी प्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जेल चौराहे पर स्वागत किया गया।
101 किलो की माला पहनाकर तलवार भेंट
भाजपा नगर की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर नगर पदाधिकारियों ने 101 किलो फूल की माला पहना कर पूनियां को स्मृति स्वरूप सिरोही की तलवार भेंट की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने सिरोही में किया पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज