Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अमित शाह और सतीश पूनिया का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा - Sabguru News
होम Headlines अमित शाह और सतीश पूनिया का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

अमित शाह और सतीश पूनिया का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

0
अमित शाह और सतीश पूनिया का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा

जयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राजसथान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के 56वें जन्मदिवस को भाजपा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी।

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत समाज सेवा के क्षेत्र में पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के 56 सेवा कार्य किए जाएंगे।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के समस्त मोर्चाें के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सम्बोधित किया।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान 11 लाख पौधारोपण, एक लाख तुलसी के पौधे घर-घर में लगाए जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन के जरिए एक लाख रक्तदान संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अमित शाह का जन्मदिवस 22 अक्टूबर को है और डाॅ. सतीश पूनियां का जन्मदिवस 24 अक्टूबर को है।