Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
rajasthan BJP's Working Committee meeting in jaipur on Sunday-भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को - Sabguru News
होम Headlines भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को

0
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को यहां आयोजित होगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतुका भवन होने वाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख एवं महापौर, लोकसभा विस्तारक एवं विस्तारक सम्भाग प्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष सहित कार्यसमिति सदस्य एवं कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।