Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव

0
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी खुद श्री गहलोत ने ट्विट करके दी है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट करवाने पर गुरुवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे।

शर्मा ने गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डॉ शर्मा ने कहा कि गहलोत पूरी सजगता और सतर्कता के साथ कोरोना से राज्य को राहत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में उनका स्वस्थ रहना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस घड़ी में भी वह राज्य की स्थिति पर हर पल नजर बनाए रखेंगे।

गहलोत के पाॅजिटिव आने पर ख्वाजा दरगाह में की दुआ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना पोजिटिव आने के समाचारों के बाद उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर तीर्थराज पुष्कर में पूजा अनुष्ठान तथा अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ की गई।

पुष्कर स्थित जगतपिता ब्रह्मा मंदिर एवं रघुनाथ मंदिर पर पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने कांग्रेसजनों, पार्षदों की मौजूदगी में हवन यज्ञ किया और गहलोत व उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की दीर्घायु की कामना की।

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह दरवाजे पर नमाज के बाद अशोक गहलोत एवं सुनीता गहलोत की कोरोना मुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ की गई। अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा के साथ अन्य खादिमों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ में हाथ उठाए।